UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महिला एवम बाल सुरक्षा सेवा साधना का सन्देश लेकर निकाली रैली, दिया सशक्तिकरण का सन्देश।*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* महिलाएं देश के केंद्र बिंदु की सशक्त सचेतक हैं।समाज निर्माण में इनकी अहम भूमिका के साथ असीम ऊर्जा की स्रोत हैं जो समय -समय पर राष्ट्र को दिशा देने का कार्य किया है।

शासन के निर्देश के अनुक्रम में *मिशन शक्ति चतुर्थ चरण* के अंतर्गत महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर से " *महिला एवं बाल सुरक्षा* *सेवा द्वारा साधना का संदेश* विषय को लेकर दिनांक 20 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे जागरूकता रैली निकाली गई |    

 

          जागरुकता रैली महराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर परिसर (गढ़ गंगापुर) से निकल कर तहसील होते हुए पुनः महाविद्यालय मे आकर के संपन्न हुई | मिशन शक्ति की संयोजिका डॉ0 आशा कुमारी के नेतृत्व में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्लोगन और नारी सशक्तिकरण से संबंधित नारे लगाते हुए रैली में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी की| 

      रैली का प्रारंभ प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं निर्देशन में महिला सशक्तिकरण पर उनके उद्बोधन के पश्चात निकाली गई| रैली में प्रो. आलोक कश्यप, दुर्गेश कुमार पांडे, डॉ. ममता, श्रीमती कंचन वर्मा, सुश्री अर्चना पटेल, उमेश कुमार, अंगद यादव, डॉ0 मोहम्मद अरशद, संदीप पाठक, महेंद्र कुमार, मनोज पटेल प्राध्यापक/ प्राध्यापिकाओ ने प्रतिभाग करके रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दिया|

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News