UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सावन की रंगत में सजा निहारिका का एग्जिबिशन, गीता जायसवाल ने खरीदीं राखियां

Updated on: 31 August, 2026

राखी, लुंबा, चूड़ियों से लेकर ज्वेलरी और फैंसी बैग तक की आकर्षक रेंज, महिलाओं-बच्चों के लिए बना खास आकर्षण

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज सावन का महीना पवन करे शोर सावन की फुहार और रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच निहारिका ब्यूटी सैलून का एक माह का विशेष सावन एग्जिबिशन महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एग्जिबिशन में एक ही छत के नीचे राखियों से लेकर ज्वेलरी और फैशन से जुड़ी कई आकर्षक वस्तुओं का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। खासकर रक्षाबंधन को देखते हुए यहां लुंबा राखी, बच्चों की खिलौने वाली राखी और विभिन्न डिजाइन की फैंसी राखियों की विशेष रेंज लोगों को आकर्षित कर रही है इसी क्रम में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता जायसवाल निहारिका ब्यूटी सैलून पहुंचीं और उन्होंने राखियों समेत विभिन्न सामानों की खरीदारी की। उन्होंने एग्जिबिशन में उपलब्ध कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां का कलेक्शन काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना राखी खरीदे वापस नहीं जा सकता। सामानों की कीमतें भी काफी उचित हैं। उन्होंने लोगों से एग्जिबिशन में पहुंचकर खरीदारी करने और विभिन्न ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की एग्जिबिशन में हरी चूड़ियां, पोलकी सेट, मोइसानाइट ज्वेलरी, फैंसी बैग, आकर्षक राखियां, लुंबा और बच्चों की खिलौने वाली राखियां सहित कई नए डिजाइन उपलब्ध हैं। सावन और रक्षाबंधन के उत्सवी माहौल में सजाए गए इस कलेक्शन ने महिलाओं और बच्चों के बीच खास उत्साह पैदा किया है। भाई-बहन के प्रेम और रक्षाबंधन की भावनाओं को समेटे “भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना  जैसे गीतों की याद के साथ यह एग्जिबिशन त्योहार की खरीदारी को और भी खास बना रहा है निहारिका ब्यूटी सैलून के सावन एग्जिबिशन में खरीदारी करतीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता जायसवाल निहारिका ब्यूटी सैलून के सावन एग्जिबिशन में आकर्षक सामानों के कलेक्शन की दिखाई नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल साथ में आयोजक खुशबू जायसवाल।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News