संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चौबेपुर/वाराणसी -
सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र ब्यक्ति तक पहुंचाना न सिर्फ हम सब की जिम्मेदारी है बल्कि हम सभी का यह कर्तव्य होना चाहिए कि कोई भी पात्र ब्यक्ति सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रह जाय।
उक्त बातें चंदौली सांसद डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय ने शनिवार को लक्ष्मीसेनपुर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि आज समय सभी को हर पात्र ब्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लेना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को क्षेत्र के सरैंया व लक्ष्मीसेनपुर ग्राम पंचायत में पहुंची।दोनों ही ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिविर लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में लगाया गया कृषि विभाग का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा यहां पर खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि जय प्रकाश पाण्डेय व संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पाण्डेय ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाण -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।सरैंया में विहारी सोनकर,सुभाष, रामशरीफ,जगन्नाथ,लालता एवं लक्ष्मीसेनपुर मे शिव प्रसाद यादव,बसावन सिंह,नारायन,इन्द्रजीत,हृदय नारायण को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक,एडीओ सहकारिता,एडीओ आईएसबी,लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित रहे।