पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
संवाददाता बृजेश सिंह
रामपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनीडी ग्रामसभा में मौर्य ईट भाट्टे के पास अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व महात्मा गौतम बुद्ध की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया
इसकी खबर कानों कान ग्रामीणों को हुई भारी संख्या में महिला व पुरुष इकट्ठा हो गए और कहने लगे की जब प्रधानी का चुनाव नजदीक आता है तो इस प्रकार का घटना होती है लेकिन इस बार उनका प्रशासन से मांग है कि इस प्रकार का कृत करने वाला व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए और ग्रामीणों ने रामपुर थाना अध्यक्ष से यह मांग किया है कि इस प्रकार की घटना को बार-बार अंजाम देने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए जिससे ग्राम सभा में शांति व्यवस्था बनी रहे ।