UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भारी बारिश के चलते 24 अगस्त को स्कूल बंद, शिक्षक रहेंगे मौजूद

Updated on: 31 August, 2026

कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों की छुट्टी, शिक्षक करेंगे विभागीय कार्य

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। जिले में अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 24 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू होगा।हालांकि, विद्यालय पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे। सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपार, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्य पूरा करेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को विद्यालय नहीं आना है, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News