संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* ।विकास खंड के अंतर्गत चक्का गांव के मुसहर जन जाति बस्ती में 'आशा यस ए-वन फाउंडेशन' के बैनर तले गरीब असहाय बच्चों में बाल दिवस के अवसर पर उन्हें कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, बिस्किट, टॉफी, नमकीन, का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान मधुबन यादव एवं विशिष्ट अतिथि नेवी के पूर्व कप्तान सतीश यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए ग्राम प्रधान मधुबन यादव ने कहा कि बाल दिवस के अवसर इन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा संबंधित सामग्री दिया जाना एक सुंदर पहल है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैप्टन सतीश यादव ने कहा कि बाल दिवस के दिन गरीब असहाय बस्तियों के बच्चों को लिखने पढ़ने के मुख्य धारा से जोड़ना एक क्रांतिकारी पहल है ।उन्होंने फाउंडेशन की सराहरना की।
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा कि फाउंडेशन गरीब असहाय गरीब बस्तियों में विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम चलाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करता रहेगा। उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ0 सीमा राय ने कहा कि आज के बालक कल के भविष्य हैं इन्हें बाल दिवस के अवसर पर सम्मान देना पुनीत कर्तव्य है। इस मौके पर सुनीता गुप्ता, पूनम सिंह, संजू कुमारी, एस0 के0 यादव ,रेखा सिंह, निशा देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के जिला प्रवक्ता अशोक सिंह द्वारा किया गया।