UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जौनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 778 वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

Updated on: 31 August, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने मंगलवार को जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस और सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर सघन जांच की अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और वैध दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 778 वाहनों का चालान किया गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य सिर्फ यातायात नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, सड़क हादसों पर अंकुश लगाना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना भी है जौनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News