संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आदर्श मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित हो रहे ग्राम पंचायत जगापट्टी के विकास कार्यों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023 - 24 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 15 लाख रुपये 12 मार्च को भेज दिया है।
जगापट्टी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पुरस्कार मिलने से लोग खुश हैं।
खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि खुले में शौच मुक्त ओडीएफ हो चुके ग्राम पंचायतों के लिए भी मुख्यमंत्री पंचायत प्रशासन पुरस्कार योजना शुरू की गयी है। इस गांव में ओडीएफ के साथ-साथ साफ सफाई के बेहतर इंतजाम, गांव के प्रत्येक बच्चे व गर्भवती का शत-प्रतिशत टीकाकरण, सरकारी विद्यालयों में नियमित एमडीएम, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित पोषाहार वितरण की व्यवस्था समेत 32 बिंदुओं पर संतृप्त पंचायतों का चयन किया गया है। सत्यापन टीम चयनित ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है।
ग्राम पंचायत जगापट्टी के साथ प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व सेवापुरी के ग्राम पंचायत भीषमपुर के प्रधान राकेश सिंह और पिंडरा ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुर के ग्राम प्रधान कैलाश यादव को भी मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार मिला है। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार व जिले के अधिकारियों को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
(फोटो)