संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अलीम हाशमी की रिपोर्ट
चन्दौली सकलडीहा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीशगढ़ में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों में हर्ष है। रविवार को सकलडीहा कस्बा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए मोदी अमित शाह जिंदाबाद का नारा लगाते हुए एक दूसरें को बधाई दिया।
भाजपा नेता विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है। देश की जनता मोदी के कथनी और करनी पर विश्वास करती है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत वहां की जनता की जीत है। कांग्रेस सहित अन्य दलों को जनता समझ चुका है। अब सिर्फ विकास को लोग तहरीज दे रहे है। इसके पूर्व भाजपाईयों ने कस्बा में जुलूस निकालते हुए अलीनगर तिराहा पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय का जिंदाबाद का नारा लगाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरूण मिश्रा, पंमपंम सिंह, रमाशंकर खरवार,मुसाफिर प्रजापति,शैलेश मिश्रा,भानू सिंह चौहान, देवेन्द्र दत्त पांडेय, प्रेम पांडेय, शीतल पाठक, रोहित जायसवाल, सुनील चौरसिया सहित अन्य रहे।