संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन समारोह ग्रामपंचायत रैसीपट्टी मे बुधवार को सम्पन्न हुआ।विधायक अजगरा त्रिभुवन राम बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को शपथ दिलाई ।अपने संबोधन मे उन्होने कहा कि शासकीय योजनाओ को घर घर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है तथा छूटे हुए हर पात्र व्यक्ति को योजनाओ का लाभ पहुंचाना ही इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा।ज्वाइंटबीडीओ हरहुआ बी पी वर्मा ने कहा कि हरहुआ ब्लाक मे यात्रा के अंतिम चरण मे अपने सभी ग्रामप्रधानो ,सेक्रेटरियो तथा सभी विभागो का आभार व्यक्त करते है जिनके सहयोग से सवा महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई।समापन कार्यक्रम मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौड़ तथा एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ने अपनी विभागीय योजनाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।