UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस की मेहनत व सराहनीय कार्य के लिए बैंक मैनेजर ने दरोगा की प्रसंसा करते हुए धन्यवाद कहा।*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी।। गुलशन कुमार मैनेजर यूनियन बैंक रथयात्रा ब्रांच से ऑडिट करने के लिए शुक्रवार दिनांक 8.9.23 को आजमगढ़ गए हुये थे वापस आते समय रिंग रोड से ऑटो पकड़ कर पांडेयपुर चौराहे पर उतर गए और ऑटो में अपना बैग जिसमे महत्वपूर्ण कागजात और लैपटॉप रखा हुआ था छूट गया जानकारी होने पर तुरन्त ऑटो वाले की काफी तलाश किए लेकिन कही पता नहीं चल पाया तो रात्रि 20.00 बजे पुलिस चौकी पांडेयपुर पर उपनिरीक्षक आनंद कुमार मिश्र इसकी जानकारी दिया । पांडेयपुर चौकी पर नियुक्त SI आनन्द कुमार मिश्र ने क्राइम टीम के का0 मनीष त्रिपाठी के साथ खोए हुए बैग की तलाश में आपरेशन दृष्टि और कमांड सेंटर से लगे कैमरे से ऑटो की पहचान करना शुरू किए किंतु ऑटो का नंबर नहीं मिला फिर भी ऑटो की डिजाइन और बनावट से पीछा करते हुए ऑटो की जानकारी मिला।और धरसौना थाना चोलापुर से खोया हुआ बैग और लैपटॉप बरामद किए तथा बरामद बैग को स्वामी बैंक मैनेजर गुलशन कुमार को सुपुर्द किया गया । बैंक मैनेजर द्वारा थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को त्वरित कार्यवाही और मेहनत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा किया गया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News