संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।*प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय होलापुर में नामांकन उत्सव रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार और नोडल मनोज सिंह रहे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता प्रजापति, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी, शिक्षक संकुल अखिलेश पांडेय ,योगेंद्र कुमार सहित दोनों विद्यालयों के अध्यापक अध्यापिकाएं , ग्रामवासी और 500 से अधिक छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर रैली निकालकर बच्चों के घर जाकर नामांकन किया गया तथा विद्यालय बुलाकर नामांकित कक्षा एक के सभी नवप्रवेशी बच्चों को माल्यार्पण के साथ पुरस्कृत किया गया। साथ साथ रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों ने किया। विद्यालय में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राए एवं सर्वाधिक उपस्थिति के छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गय