संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यति
वाराणसी --शासन के निर्देशानुसार जनपद में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से नियमित संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरित करने हेतु पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल ने सोमवार को राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज रामनगर के कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के साथ प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर संवाद किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं से उनके विचार एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिनमें छात्राओं द्वारा प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी एवं समय प्रबंधन जैसे विषय पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे। जिसके क्रम में पुलिस उपायुक्त गौरव बंशवाल द्वारा प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में सफलता हेतु जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनकी प्राप्ति हेतु अनुशासन, निरंतरता, समय प्रबंधन तथा स्वध्ययन जैसे उपयोगी गुरु मंत्र सिखाये एवं छात्राओं को जीवन में विनम्र, सशक्त एवं आम जनमानस की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के साथ-साथ अध्यापिकाओं द्वारा भी इस कार्यक्रम की प्रसंशा की गई तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु उत्सुकता प्रकट की गई। इस अवसर पर डीसीपी काशी गौरव बांसवा के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र,प्रधानाध्यापिका राधा किशोरी इंटर कॉलेज साधना राय, सहायक अध्यापिका सीमा शर्मा, सहायक अध्यापिका अंजली शर्मा, उ0नि0 रामनगर नितेश शर्मा, उ0नि0 अनुराग कृष्ण पाण्डेय, उ0नि0 मनीष मौर्या, म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी,म0कां0 सरोजिनी यादव, म0कां0 मंजू देवी, म0कां0 रानी देवी, म0कां0 कृष्णा देवी,का0 कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।