संवाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज
वाराणसी 'नशा मुक्ति विकसित भारत'- संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सुभाष चंद्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की सभागार में एक वृहद कार्यक्रम जो भारत सरकार द्वारा 100 दिन के लिए चलाया जा रहा है ,जिसे पूरे देश में 28000 संस्थाओं से एक करोड़ लोग प्रधानमंत्री से ऑनलाइन इस अभियान में सीधे जुड़े हैं जो नशा मुक्ति के संबंध में ऑनलाइन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ,प्रबंधक श्रीमती संगीता सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंडरा,वाराणसी, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अलावा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सभागार में उपस्थित थे ।राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों कार्यक्रम अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित थे।