UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने डीसीएफ परिसर मे किया पौधारोपण

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने डीसीएफ परिसर मे पौधारोपण करके एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर डाक्टर महेंद्र पांडेय ने कहा कि वृक्ष हमें जल,पोषण और छाया प्रदान करते हैं।हमे प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण देतें हैं।माँ की स्मृति को समर्पित इस अभियान मे प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन राकेशसिंह अलगू ने कहा कि इस पुनीत कार्यक्रम को जल बरसा कर इंद्रदेव ने भी आशीर्वाद दिया है।इस मौके पर पूर्व अपर आयुक्त एके सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंदौली सुरेंद्र सिंह,डीसीएफ डायरेक्टर रामाश्रय सिंह,अखंड सिंह,सुशील पाण्डेय,प्रमोद कुमार,अभिषेक पाण्डेय,अभिजीत सिंह,आशुतोष सिंह,बृजेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News