संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री, अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं श्रीमान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.04.2024 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर के पास से 02 किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त रवि पाण्डेय पुत्र सन्तोष पाण्डेय, ग्राम बेनासराय, थाना सिन्धौरा, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त रवि पाण्डेय उपरोक्त ने बताया कि साहब गांजा किसी से खरीद कर लाया था और बेचने के लिए मिर्जामुराद क्षेत्र मे घूम रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* रवि पाण्डेय पुत्र सन्तोष पाण्डेय, ग्राम बेनासराय, थाना सिन्धौरा, जनपद वाराणसी तथा हाल पता ग्राम भिखीपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।बरामदगी का विवरण-* 02किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा बरामद । पंजीकृत अभियोग*– मु0अ0सं0 0080/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण1. थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया थाना मिर्जामुराद कमि0 वाराणसी ।2. उ0नि0 हरिनारायण शुक्ल थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।3. उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।4. का0 रामाश्रय सरोज थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।5. का0 विवेक गौतम थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी