संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलखा तथा चमाँव में ग्राम चौपाल तथा पीएम आवास ग्रामीण सर्वे उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
भेलखा चौपाल मे बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा किशासन की योजनाओ का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनशिकायतो का त्वरित निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि आवास ,पेंशन ,शौचालय तथा जनकल्याणकारी योजनाओ को उचित पात्र व्यक्तियो तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।
ग्रामप्रधान संजीव सिंह सोमवंशी ने कहा कि पिछले दस वर्षो मे भेलखा के आवासविहीन व्यक्तियो को आवास नही मिला।
इस पर बीडीओ हरहुआ ने आश्वस्त किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस बार छूटने नही दिया जाएगा।
चमाँव मे चौपाल की अध्यक्षता एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड ने की। एडीओ पंचायत ने सचिव गौरव विश्वकर्मा के माध्यम से जनशिकायतो को पंजिका मे दर्ज कराया तथा सचिव को उनके यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपाल मे बीडीओ बी पी वर्मा ने ग्रामवासियो को आवास,पेंशन, एनआरएलएम, बाल संरक्षण योजना,मुफ्त खाद्यान्न योजना इत्यादि के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
ग्रामप्रधान संजीव सिंह सोमवंशी तथा प्रधान मुकेश पटेल ने आगंतुक अतिथियो और ग्रामवासियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
चौपाल मे खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ,पशु चिकित्साधिकारी हरहुआ डा0 आशीष वर्मा,सीडीपीओ हरहुआ उपस्थित रहे।चौपाल मे मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संजीव सिंह, मुकेश पटेल, सेक्रेटरी गौरव ,बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव , अंजनी श्रीवास्तव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।