संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। आईएमए बिल्डिंग,लहुराबीर,वाराणसी में वाराणसी मेनोपॉज सोसाइटी व प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसाइटी के सहयोग से “Mindful Living throughout Life”( "जीवन भर सचेत रहना") विषय पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया । इस दौरान श्रीमती ममता रानी चौधरी,अपर पुलिस उपायुक्त,महिला अपराध,कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा (Posh Act) कार्यस्थल पर महिलाओ का यौन उत्पीड़न (रोकथाम,निषेध और निवारण) अधिनियम,2013 की जानकारी देते हुए बताया गया कि इससे महिलाओ का मनोबल और आत्मबल बढ़ेगा,क्योंकि एक उम्र के बाद जब महिलाएं शारीरिक तौर पर खुद को कमजोर समझने लगती है,तो इस कानून का यही उद्देश्य है कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अपने –आप कैसे स्वस्थ्य रखा जाये तथा अपने जीवन को उतनी ही गति और एनर्जी कैसे दिया जाये । वर्तमान में महिलाएं घरों से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है, उनके लिये Posh Act सुरक्षित वातावरण बनाता है तथा राष्ट्रीय, शासन एवं प्रशासन स्तर पर भी महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन बनाने एवं स्वस्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में Posh Act (Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) 2013 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । Posh Act में न केवल महिलाओ के यौन उत्पीड़न की रोकथाम की बात कही गयी है, बल्कि उन महिलाओ के जीवन में सुधार कैसे किया जाये, जिससे उन महिलाओ की आत्मशक्ति एवं मनोबल बना रहे और वह सम्मान के साथ अपने अधिकारो के साथ जीवन जी सके ।