UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पांडेयपुर चौकी पुलिस की तत्परता,खोया मोबाइल बरामद कर पीड़िता को लौटाया

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद यती

 

वाराणसी।पांडेयपुर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांडेयपुर चौराहे से खोए मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़िता को वापस कर दिया।जानकारी के अनुसार साधना पाल पुत्री उमा शंकर पाल का मोबाइल पांडेयपुर चौराहे के पास खो गया था।मोबाइल खोने के बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।पांडेयपुर चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की और उसे काली माता मंदिर के पास से बरामद कर लिया।मोबाइल वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया।पुलिस की तत्परता और सक्रियता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News