UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे से खाई में गिरी रोडवेज बस, 1 की मौत, 20 घायल, मची चीख - पुकार

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी। चोलापुर में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, यहां एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे से खाई में गिर गई। यह दुर्घटना चोलापुर थाना क्षेत्र के गोलाबाजार के पास हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्री घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस (यूपी 65 इटी 7199) वाराणसी से आजमगढ़ जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे जब बस गोलाबाजार के पास पहुंची, तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही चोलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल जिला चिकित्सालय भेजा गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।हादसे की गंभीरता को देखते हुए सारनाथ एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News