UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रामेश्वर वरूणा घाट की सफाई शुरू।*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर*।

छठ पूजा को देखते हुए रामेश्वर घाट और मंदिर परिसर आसपास फैली गंदगी के सफ़ाई में आज गुरुवार को सेवापूरी ब्लॉक के न्याय पंचायत बरेमा के ग्यारस सफाई कर्मचारियों व समाजसेवी युवाओ ने घाट और मंदिर परिसर में सफाई कार्य किया।

      छठ पूजा पर रामेश्वर घाट पर भक्तों की काफी भीड़ जुटती है। लेकिन अभी तक घाट पर फैली गंदगी देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि भक्तों को इस बार काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आज सफाई से घाट सुंदर दिखने लगे। 

 वरुणा नदी में गंदगी से दुर्गंध उठ रहा है।

 आज घाट पर समाजसेवी रंजीत तिवारी और प्रीतेश त्रिपाठी व अन्य युवाओ के साथ

सफाई कर्मी अजय यादव ,गजेंद्र प्रताप ,सुशील कुमार, कृष्ण मुरारी,संजय कुमार पटेल,पप्पू राम,कमलेश कुमार,सुजीत कुमार,कैलाश नाथ यादव शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News