संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। यूपी कालेज का आटोनामस (स्वायत्तशासी) का दर्जा नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यूजीसी ने इसके बाबत अवगत कराया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव को भेजे गए आदेश में यूजीसी के उपसचिव डा. गोपीचंद मेरूगु ने यह जानकारी दी है।
यूपी कालेज शिक्षा समिति के सचिव न्यायमूर्ति शिवकुमार सिंह और प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2013 से यह विचाराधीन था। कई बार गाइडलाइन में बदलाव हुआ। यूजीसी ने दो बार विस्तारीकरण के लिए कमेटी बनाई थी, लेकिन वह महाविद्यालय नहीं पहुंची। बताया कि 2013 से स्वायत्तशासी के दर्जा का विस्तार नहीं हो पाया था। अब आटोनामी का एक्सटेंशन 30 नवंबर 2023 तक के लिए हो गया है।