संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। माँ शारदा महिला विद्यालय कथौली में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें मिस्टर व मिसेज फेयरवेल भी चुने गए इस दौरान समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद विजयेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि छात्र जीवन संघर्ष और जिज्ञासा भरा जीवन होता है। छात्रों को इसे कभी कम नही होना देना चाहिए। यही मंजिल तक पहुचायेगी। इस दौरान छात्र छात्राओं के बीच मिस व मिस्टर फेयरवेल चुनने के लिए प्रश्नोत्तरी व गीत संगीत का भी आयोजन हुआ। जिसमें सभी छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कक्षा 11 के छात्र छात्राओं ने 12 वी के सीनियर का विदाई किया । इस दौरान सीनियर छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव बताये।
कार्यक्रम के अंत मे मिस फेयरवेल सिमरन पटेल व मिस्टर फेयरवेल अर्पित सिंह को चुना गया।
इस दौरान संचालन पिंकी सिंह व स्वागत प्रधानाचार्य जटाशंकर सिंह धन्यवाद प्रबन्धक राखी सिंह ने किया।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक, रामचन्द्र गुप्ता,संजय गुप्ता,सर्वेश यादव,अनिल कुमार गुप्ता,इरफान हाशमी,नौशाद खान सहित सम्मानित अभिभावक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के नृत्य ,गीत प्रस्तुति सराहनीय और शमा में लोगों को बांधने का कार्य किया तालियों से उत्साहवर्धन पर झूम उठे।सांस्कृतिक शमा का उत्साह देखते बन रहा था।
(फोटो)