पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने सी.पी.एस. ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा 2024-25 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सबको गर्व महसूस कराया।विद्यालय के कई प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से थर्ड लेवल ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया, बल्कि विद्यालय के उद्देश्य – प्रतिभा को निखारने और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने – को भी साकार किया।इन विजेताओं में शामिल हैं:आस्था (कक्षा 3, गणित ओलंपियाड) आर्यश यादव (कक्षा 4, गणित ओलंपियाड) आयुष (कक्षा 3, गणित ओलंपियाड)
आयुष गुप्ता (कक्षा 3, गणित ओलंपियाड)इन छात्रों ने देशभर के असंख्य प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्तर परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की और प्रतिष्ठित तृतीय स्तर ओलंपियाड में जगह बनाई यह सम्मान अत्यंत प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो केवल चुनिंदा छात्रों को मिलता है। इस बार प्राप्त हुई सुंदर शील्ड्स और प्रमाणपत्र सी.पी.एस. ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए, जिसकी अगुवाई चेयरमैन संजय कुमार, नेशनल कोऑर्डिनेटर ज्योति सिंह और डायरेक्टर कुलदीप मौर्य ने की विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उन शिक्षकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया।