संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दया शंकर सिंह ने पर्याप्त फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने रोड पर सामान रखकर कब्जा करने वालों को हिदायत देते हुए दोबारा अवैध कब्जा न करने को कहा । इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस अवैध अतिक्रम करने वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है ।