पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास खुले दर्जनों निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में बिना पर्याप्त संसाधनों और योग्य चिकित्सकों के अस्पताल संचालित हो रहे हैं,जिनकी लापरवाही का खामियाज़ा ग्रामीणों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। ताज़ा मामला बदलापुर के वार्ड नंबर 9 सरोखनपुर निवासी पिंटू हरिजन की पत्नी सुषमा का है। जानकारी के अनुसार सुषमा सरकारी अस्पताल के समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर अपनी बच्चे दानी का ऑपरेशन करवाई।इसी बीच सुषमा की हालत भी अचानक गंभीर हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे जौनपुर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वहाँ के डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी पहुँचते ही सुषमा ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मृतका का शव लेकर बदलापुर अस्पताल पहुँचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। बाद में आपसी समझौते के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।