UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आजतक चैनेल पर झूठी खबर चलाने पर सपाइयों ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- समाजवादी पार्टी वाराणसी का एक प्रतिनिधिमंडल आज तक चैनल एवं अन्य मीडिया के चैनलों पर पार्टी कार्यकर्ता रवि यादव कल्लू के सम्बन्ध में झूठी एवं भ्रामक खबर चलाये जाने के विरुद्ध सोमवार को पुलिस आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि एडीसीपी नीतू कादयान को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आज तक टीवी चैनल एवं अन्य मीडिया चैनलों पर पार्टी कार्यकर्ता रवि यादव कल्लू जो वाराणसी के गायघाट का निवासी है। इनकी एक तस्वीर जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हैं, को आज तक चैनल पर दिखाकर यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि उसका भाई कफ सिरप कांड में शामिल है। मिलिंद यादव नाम के व्यक्ति को उसका भाई बताया जा रहा है। जबकि जिस मिलिंद यादव को उसका भाई बताया जा रहा है, उसका रवि यादव कल्लू से दूर-दूर तक कोई भी संबंध नहीं है। रवि यादव कल्लू तीन भाई हैं। सबसे बड़ा भाई शशि यादव, रवि यादव और छोटा भाई संदीप यादव है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक टीवी चैनल द्वारा लगातार भ्रामक एवं झूठी खबर चलाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता की छवि खराब की जा रही है। इसके खिलाफ आज सोमवार को पुलिस कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि एडीसीपी नीतू कादयान को सौंपा गया। इसके साथ ही हम लोग उन सभी मीडिया चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। जिन्होंने इस झूठी भ्रामक खबर को चला कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का कुचक्र रचा है। वही एडीसीपी नीतू कादयान द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के आश्वासन पर सपा प्रतिनिधिमंडल वापस हुए। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, दीपचंद गुप्ता, विकास यादव बच्चा, धर्मेंद्र सिंटू, नीरज एडवोकेट, दुर्गा यादव, तनुज पांडे, रवि यादव कल्लू, प्रभाकर यादव, अयाज खान समेत दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News