संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*जलवायु परिवर्तन ,पौधरोपण, नदी, तालाब में वर्षाकाल में जल संचयन पर हुआ परिचर्चा।
*हरहुआ*। हरहुआ ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर की महत्ता बढ़ाने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस पर सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम किया गया।
विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत औरा में आज शनिवार को ब्राह्मण बस्ती के पास स्थित अमृत सरोवर तालाब पर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर "सेल्फी विथ अमृत सरोवर" जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी ने कहा कि गांव के सभी लोग आज इस पृथ्वी दिवस पर संकल्प लें कि अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाएं और लगाएं गये उस पेड़ की देखभाल वर्ष पर्यंत स्वयं करें जिससे कि आने वाली समस्याएं वर्षा, बाढ़ सुखा,तुफान,ओला गिरना,भुकम्प, गर्मी का बढ़ना आदि की समस्याओं से बचा जा सके। इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, मनरेगा मेठ अनीता देवी, बीसी सखी मीना देवी तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के साथ ही साथ मनरेगा के लगभग 50 मजदूर उपस्थित थे। ब्लाक के राजापुर, उदयपुर,पुआरी कला,गोकुलपुर ,गोसाईपुर मोहाव व पुरबपुर ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर पर कार्यक्रम प्रधान ,ग्राम सचिव,तकनीकी सहायक , समूह की दीदी, रोजगार सेवक, मनरेगा श्रमिक, महिला मेंठ, पंचायत सहायक शामिल रहे।
ब्लाक ग्राम स्तरीय कर्मियों ने फोटो,वीडियो ,वायस मैसेज ट्वीट किया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन,पौधरोपण ,नदी ,तालाब में वर्षाकाल में जलसंचयन विषय पर परिचर्चा किया गया।
(फोटो)