UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वीडीए कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष राजकिशोर व महामंत्री हुए फ़राज़ खान

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी के तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मंगलवार को चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र दुबे सहायक संपत्ति अधिकारी, पर्यवेक्षक अधिकारी प्रीतम सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहायक चुनाव अधिकारी प्रथम, विनोद कुमार सिंह सहायक चुनाव अधिकारी द्वितीय,अतुल कुमार सिंह सहायक चुनाव अधिकारी तृतीय के समक्ष मतदान सकुशल संपन्न हुआ। मतदान होने के बाद मतगणना की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर राज किशोर सिंह 69 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अभिषेक कुमार सिंह से 18 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर 71 मत पाकर राम बहादुर सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी किरन सिंह से 22 मतो से विजयी रहे।बाकी बचे पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष -सुरेन्द्र तिवारी, महामंत्री -मो0 फ़राज़ खान, संयुक्त मंत्री -पूनम रावत,संगठन मंत्री -सिकन्दर कुमार, कोषाध्यक्ष -रक्षित रघुवंशी,प्रचार मंत्री-राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद चुनाव अधिकारी रमेश चन्द्र दूबे द्वारा सभी निर्वाचित घोषित किए गए पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात सभी प्राधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News