संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- मिर्जामुराद क्षेत्र के चक्रपानपुर नहर पुलिया के पास से मंगलवार की शाम मिर्जामुराद पुलिस ने लूट के 13 मोबाइल के साथ तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।एडीसीपी सरवणन टी ने बताया कि बीते सोमवार की रात दस बजे खालिसपुर नहर के पास खालिसपुर गांव निवासी राहुल उपाध्याय का प्लेटिना बाइक सवार तीन युवक मोबाइल लूटकर भाग निकले थे। जिसपर उच्चाधिकारियों के निर्देश में मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत को बदमाशो को पकड़ने के लिए लगाया था।इस क्रम में मंगलवार की शाम मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के चक्रपानपुर नहर पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी की निगतपुर की तरफ से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार बाइक मोड़कर निगतपुर की तरफ भागने लगे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर बाइक समेत तीनो युवकों को पकड़ थाने लाया गया।युवकों से भागने के कारण पूछा गया तो बताए कि बीते सोमवार को हम लोगो द्वारा खालिसपुर नहर के पास से एक युवक का मोबाइल लूटा गया था उसी को बेचने जा रहे थे आप लोगो को देखकर भागने लगा लेकिन पकड़ा गया।पकड़े गए बदमाशो में सत्यम मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा, सूरज मिश्रा पुत्र बृजमोहन मिश्रा निवासीगण ग्राम भिखीपुर थाना मिर्जामुराद व कल्लू श्रीवास्तव पुत्र विनोद श्रीवास्तव निवासी ग्राम प्रतापपुर मिर्जामुराद रहे।तीनों बदमाशो के पास से लूट की 12 एंड्रॉयड मोबाइल व 1 कीपैड मोबाइल के साथ लूट के घटना में उपयोग किया गया प्लेटिना बाइक बरामद किया गया।बुधवार को मिर्जामुराद पुलिस तीनों बदमाशो को जेल भेज दिया।एसीपी अंजनी कुमार राय व थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों में सत्यम मिश्रा बी.ए का छात्र बताया गया, सूरज मिश्रा इंटर का छात्र बताया गया व कल्लू श्रीवास्तव आईटीआई का छात्र बताया गया।तीनों बदमाश अपने शौक पूरा करने के लिए कछवांरोड, मिर्जामुराद, रोहनिया समेत अन्य जगहों पर मोबाइल लूट करते थे।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक रनावत के साथ, एसआई अतुल कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार मौर्या, हरिकेश यादव व कांस्टेबल वैभव त्रिपाठी, पंकज सिंह रहे।