UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण, वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ अलगू यादव गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/ लूट की घटनाओं के अनावरण व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-289/2023 धारा 380/457 भादवि की घटना का अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ अलगू यादव पुत्र दिनेश कुमार यादव ग्राम शंकरपुर बढनी थाना चौबेपुर वाराणसी को 02 अदद मोबाइल वीवो कम्पनी के साथ नई बाजार पुलिया के पास से आज दिनांक 05.11.2023 को समय करीब 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- पूछताछ करने पर अभियुक्त विशाल उर्फ अलगू यादव ने बताया कि मेरे पास जो मोबाइल फोन हैं वह चोरी का है, जिसे मैंने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर दिनाक 26/06/2023 को सिंहपुर में आस पास के ही दो घरों से मोबाइल एवं सोने चांदी के जेवर और 6500/ रुपए नकद चोरी किए थे। जेवर को साहिल ले जाकर कहीं बेच दिया। नकद और बिक्री के रूपए हमलोग आपस में बांट कर खर्च कर दिए हैं। आज मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आया था. पकड़े जाने के डर से आप लोगो को देखकर भागना चाहा कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. दीनानाथ यादव,उ.नि. प्रदीप सिंह,उ.नि. प्रशि. महेश मिश्रा,हे.का. संतोष कुमार यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News