संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी / फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-1097/2017 स्टेट बनाम राकेश वैगरह 323/504/506 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी राकेश चौबे पुत्र होसिला चौबे निवासी ग्राम बभनपुरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर दिनांक 18.10.2023 को समय करीब 18.05 बजे वारण्टी के घर ग्राम बभनपुरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रमेश कुमार,हे0का0 रामजी यादव,का0 विक्रम मण्डल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।