UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अगले पंचवर्षीय कार्ययोजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करे दीदियां*: विमल कुमार सिंह 

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करे सीएलएफ की दीदियां तो एक दिन बेहतरी का दर्शन अवश्य होगा।

 उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मॉडल संकुल स्तरीय संघ का विजनिंग विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।

     उन्होंने कहा कि यदि हमें किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करनी है तो पहले उसकी प्लानिंग रूपरेखा तैयार करनी होती है और एक निश्चित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में कार्य करना होता है।

        प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में डीआरपी सुरेश पाण्डेय व नीलू श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षुओं को तीन दिवसों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सीएलएफ का सपना प्रस्तावित दृष्टि वाक्य का निर्धारण कराया गया जिसके अंतर्गत विकास खंड पिंडरा के प्रगति आजीविका प्रेरणा महिला संकुल समिति ने तय किया कि 'प्रगति आजीविका प्रेरणा महिला संकुल समिति का है सपना, स्वस्थ दीदी, खुशहाल परिवार, हरा-भरा गांव हो अपना।'

विकास खंड सेवापुरी के प्रगति आजीविका प्रेरणा संकुल समिति ने तय किया कि 'प्रगति आजीविका प्रेरणा संकुल समिति का है नारा, सशक्त दीदी, खुशहाल परिवार, आदर्श गांव हो हमारा।' इसी के साथ सीएलएफ की दीदियों ने अपने-अपने ग्राम संगठन की दीदियों के साथ विशेष बैठक करने का एक प्लान तैयार किया और उसपर अगले 25 दिवसों में कार्य करके अपने सीएलएफ से जुड़े सभी ग्राम संगठनों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

        प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो सत्रों में विकास खंड पिंडरा से 49 और सेवापुरी से 20 दीदियों को प्रशिक्षित किया गया। 

        समापन अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

        इस अवसर पर सुरेश तिवारी, सीएफ प्रबंधक अनुराधा भरद्वाज, अनिता देवी, नीरज कुमार, अजीत कुमार, गीता देवी, संगीता, आरती, पिंकी, वंदना सोनकर, मीरा देवी, विजयलक्ष्मी, पार्वती पटेल, सोनी देवी, मुन्नी, रेखा, सीमा देवी, काजल, प्रमिला, स्वेता, मनीषा, गायत्री, प्रतिभा, ममता आदि की उपस्थिति रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News