संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड प्रांगण में आज बुधवार को हरहुआ और चिरईगाँव विकासखंडों के 39 लाभार्थियो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।अग्नि को साक्षी मानकर सभी जोड़ो ने एक दूसरे को जीवन साथी स्वीकार किया।शादी के इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार मे मंत्री अनिल राजभर,विधायक अजगरा त्रिभुवन राम,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह समेत दर्जनों नेता एवं अधिकारीगण इसके साक्षी बने।मंत्री अनिल राजभर,विधायक त्रिभुवन राम,हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय सहित उपस्थित समस्त नेता एवं अधिकारियों ने मंडप में उपस्थित सभी वर वधू को शादी का प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर उनके खुशहाल जीवन हेतु मंगल शुभकामनाएं दी।हरहुआ ब्लॉक के पीछे नकछेदपुर खेल मैदान में हुए इस सामूहिक शादी कार्यक्रम में विकासखंड हरहुआ से 18 तथा चिरईगाँव से 21 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया।मंत्री अनिल राजभर ने इस अवसर पर कहा आज देश और प्रदेश का वातावरण राममय है,राष्ट्रमय है।ऐसे पावन काल मे विवाह सूत्र मे बंधने वाले जोड़े बड़े ही सौभाग्यशाली हैं।विधायक त्रिभुवन राम
ने जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह के ऐसे पुनीत कार्यक्रम का साक्षी बनना भी पूर्व जन्म के पुण्यो का फल है।ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय बब्बू ने कहा कि सभी वर वधू के सुखद दाम्पत्य जीवन की हम कामना करते हैं।कार्यक्रम मे बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य,ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,वीडीओ समाजकल्याण निर्मला देवी,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।