UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जनता को किया जागरूक

Updated on: 03 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप रविवार को रामपुर थाना क्षेत्र के काठवतीया पड़ाव नगर पंचायत रामपुर बजार बरसठी तिराहा व सेमुही बजार में पुलिस विभाग द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार की मौजूदगी में कलाकारों ने BNS की नई धाराओं व महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर आम जनता को जागरूक किया नुक्कड़ नाटक में लोगों को बताया गया कि कानून का सही पालन समाज में शांति व सुरक्षा की नींव है। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जनता को कानून की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रह सकें 

कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह विश्वाश पांडेय, सोनू यादव विनोद यादव रवि चौरसिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे स्थानीय लोगों ने इस जनजागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News