UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना चितईपुर पुलिस द्वारा 15 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत- 86 हजार) बरामद की*

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष के निर्देशन में दिनांक 03/12/2023 को थानाध्यक्ष चितईपुर मय हमराह के साथ देख-भाल, क्षेत्र संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग व पैदल गस्त में भिखारीपुर तिराहे के पास मौजूद थे कि दौरान जरिये मुखबिर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि इन्द्रानगर कालोनी में एक व्यक्ति अगरबत्ती बनाने का काम करता है और उसी की आड़ में अवैध शराब की भी सप्लाई करता है और आज भी गोदाम में काफी शराब मौजूद है मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल को साथ लेकर इन्द्रानगर कालोनी पहुँचे मुखबिर ने एक मकान की तरफ इशारा किया जिसके गेट पर ताला लगा हुआ है आस-पास के लोगो से उस मकान के बारे में पूछा गया तो लोगों द्वारा बताया गया कि यह मकान गोपाल गुप्ता नामक व्यक्ति का है जो कि अगरबत्ती बनाने का काम करते है नियमानुसार विडियोग्राफी कराते हुए मकान के गेट में लगे ताले को तोड़कर अन्दर प्रवेश किया अन्दर भी दूसरा गेट लगा था जिसका ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो मकान के अन्दर से अगरबत्ती से खुशबू आ रही थी गहनता से तलाशी ली गयी तो कमरे में छिपाकर अंग्रेजी शराब रखी थी जिसे गिना गया तो कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब मौजूद मिला जिनको खोलकर चेक किया गया तो 13 पेटियों में 8 PM SPECIAL 180 ML और दो पेटियों में Officers Choice ORIGINAL WHISKY 180 ML और प्रत्येक पेटियों 48-48 पाउच शराब मौजूद थी। अभियुक्त ने अगरबत्ती बनाने के आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब का भी कारोबार करता है मकान से अगरबत्ती पैक करने वाला पैकेट भी मिले एक पैकेट पर ब्लैक पर्ल सुगंधित अगरबत्ती तथा दूसरे पैकेट पर MOGRA Dhoop अंकित मिला जिसे एक प्लास्टिक के डिब्बे में सील सर्व मुहर किया गया तथा एक नीले रंग के बोतल में अगरबत्ती बनाने के प्रयोग किया जाने वाला परफ्यूम मिला जिस पर NON ALCOHOLIC GANGAS PERFUMERS अंकित मिला जिसे एक सफेद कपड़े में सील सर्व मुहर किया गया तथा बरामद अंग्रेजी शराब में से 8PM व officers choice में से 01-01 पैक माल परीक्षण हेतु निकाल कर शील सर्व मुहर किया तथा शेष शराब को इन्ही पेटियों में शील सर्व मुहरकर नमूना मुहर तैयार किया । उक्त के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार,उ0नि0 आदित्य सिंह चौकी प्रभारी सुन्दरपुर,हे0का0 कपूरचन्द्र,हे0का0 विनोद कुमार गौतम,का0 राजय भारतीय,का0 शिवचन्द बिन्द,का0 शिवम थाना चितईपुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News