UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लालपुर पुलिस ने अनीश उपाध्याय की हत्या में शामिल छ: अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कैण्ट राजकिशोर पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा 09 जुलाई 2026 को अनीश उपाध्याय की हुई हत्या के मामले में संलिप्त छ: अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न स्थानों से भिन्न-भिन्न समय पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम प्रेमापुर थाना कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर हाल पता किराए का मकान धीरज सिंह कंचनपुर कंदवा थाना मड़ुवाडीह, दूसरे का नाम विशाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी प्रेमापुर थाना कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर हाल पता किराए का मकान धीरज सिंह कंचनपुर कंदवा थाना मड़ुवाडीह, तीसरे का विकास कुमार गौड़ पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम प्रेमापुर थाना कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर हाल पता किराए का मकान धीरज सिंह कंचनपुर कंदवा थाना मंडुवाडीह, चौथे का साहिल गोड़ पुत्र शिव शंकर निवासी निराला नगर कॉलोनी थाना सिगरा वाराणसी और पांचवें का अभिषेक उर्फ रोहित कश्यप पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मोहानी घाट थाना नवाबगंज जनपद कानपुर और छठवें का नाम मोहित कश्यप पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मोहानी घाट थाना नवाबगंज जनपद कानपुर बताया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में शामिल एक लकड़ी का स्टूल, एक घरेलू गैस सिलेंडर, एक लोहे की राड, व एक घटना में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम मय स्पीकर के बरामद किया गया। छवो अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एडीसीपी वरूणापार लिपि नागयाच ने बताया कि सभी अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि साहब हमारे घर में बहुत गरीबी व बीमारी चल रही थी व ऊपरी साया का शक होने के कारण हमने तांत्रिक बाबा अनीश उपाध्याय निवासी ओम नगर कॉलोनी गोइठहां थाना लालपुर पांडेयपुर से पूजा पाठ कराने हेतु संपर्क कर 4 से 5 दिन पूजा पाठ कराया। परंतु परिवार में समस्या और बढ़ने लगी विकास गौड़ की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण कानपुर में इलाज कराया गया। वहीं पर हम तीनों भाई सोनू, विकास, विशाल व मामा के लड़के अभिषेक कश्यप उर्फ रोहित कश्यप व मोहित कश्यप के साथ मिलकर तांत्रिक बाबा अनीश उपाध्याय की हत्या की योजना बनाकर कानपुर से वाराणसी आए। हमने अपने मित्र साहिल गौड़ के ऊपर साया होने का बहाना बनाकर बाबा को घर बुलाया। हम लोगों ने मिलकर कंचनपुर मड़ुवाडीह में किराए के मकान में अनीश उपाध्याय की हत्या लकड़ी के स्टूल, गैस सिलेंडर और लोहे की राड से मार कर कर दी थी। हत्या करने के दौरान मृतक के चिल्लाने की आवाज ना होने पाये। इसके लिए हमने म्यूजिक सिस्टम पर गाना चलाया था। दीवार व फर्श पर मृतक अनीश उपाध्याय की खून के छीटे को हम लोगों ने धो दिया था और बदबू ना आए उसके लिए रूम फ्रेशनर बॉडी स्प्रे का छिड़काव किया था। सभी ने अपने गुनाह के लिए माफी मांगा। गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 191(2),103(1),238 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह, उ0नि0 कृष्ण कुमार सरोज, उ0नि0 श्याम नारायण, उ0नि0 रोशन राय, हे0का0 कमलेश सिंह, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह, हे0का0 सुनील चन्द्र, हे0का0 विनीत सिंह,का0 अर्जुन कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News