संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अंबेडकरनगर- यम चेरिटेबल ट्रस्ट ने सूरापुर बाजार में कैम्प लगाया।जिसका शुभारम्भ नीरज प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य भियाव ने किया।जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह ने कहा संस्था ने बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है जरूरत मंद को निःशुल्क चश्मा वितरण किया है आज कल सभी लोगो को गरीबों के हित में काम करने की जरूरत है न्यूज लाइन नेटवर्क ने मौके पर जा कर देखा की यम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अयोध्या के हरि आई सेंटर द्वारा डॉक्टर संजय कुमार पांडे के द्वारा आधुनिक मशीन से कंप्यूटर द्वारा आंखों का टेस्ट कर हजारों जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क चश्मा दिया गया यम चेरिटेबल ट्रस्ट का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक गरीब जनता तक 21000 जरूरत मंद लोगों तक निःशुल्क चश्मा वितरण करने का लक्षय है जिससे तमाम गरीब असहाय लोगों की मदद हो सके निःशुल्क चश्मा वितरण की जानकारी होते ही गांव के आस पास के लोग कैंप में जाकर आंखों की जांच कराकर संतुष्ट हो कर झूम उठे ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. असगर (मुन्ना भाई) ने बताया हमारे कैंप में सभी को डॉक्टर संजय पांडे हरी आई सेंटर अयोध्या द्वारा जांच कराई गई जिसको चश्मे की जरूरत थी उन्हें चश्मा दिया गया वहीं कुछ लोगों को फ्री आई ड्रॉप्स भी दिए गए जिनको दवा की जरूरत ट्रस्ट द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड से लखनऊ में फ्री कराने की भी ब्यस्था है गरीबों के हितों के लिए हमारे ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरण जारी रहेगा यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया और डॉक्टर संजय पांडे और उनकी टीम का भी धन्यवाद अर्पित किया साथ ही लखनऊ से साथ गए अंबर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अरशद भाई, आशा साई फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा सिंह, समाज सेवी वकार भाई हैदर रिजवी औन को भी धन्यवाद दिया मौजूद रहे शबीह अब्बास, अक्कन, जाहिद अब्बास, परवेज, शादाब, अरमान, सतीराम पासवान, गुलरेज, लख्ते हसनैन का भी शुक्रिया किया और तमाम ग्राम वासियों का भी आने के लिए भी शुक्रिया अदा किया।