संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- विश्व हिन्दू महासंघ भारत के जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गिलट बाजार बाईपास स्थित वीडीए पार्क में बड़े हनुमान जी की मन्दिर पर शुक्रवार को सुन्दर काण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोग व विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरान्त जनपद में सामाजिक समरसता सहभोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद स्वरूप सहभोज का आनन्द लिया।यह कार्यक्रम सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रान्त प्रभारी केशव सिंह, जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी, प्रदेश मंत्री सन्तोष सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य शिवप्रसाद, जिला प्रभारी मुकेश राय, जिले के उपाध्यक्ष रवि सिंह, महामंत्री विनोद सिंह,संदीप पाल, एवं उपाध्यक्ष चंदन जायसवाल जी के साथ-साथ तमाम क्षेत्रीय वासियों व परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे। सुंदरकांड समाप्ति के उपरान्त पंक्तिबद्ध होकर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।