संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* भारतीय पशुपालक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप उर्फ संजय यादव गनेशपुर वार्ड नंबर 14 से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने पर आज उनके आवास पर भारतीय पशुपालक संघ द्वारा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि शीतला प्रसाद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि निर्दल प्रत्याशी का चुनाव जीतना उनके सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है।मुख्य वक्ता कमल श्रीवास्तव ने कहा कि लोगो के सुख दुख में बराबर भागीदारी निभाने वाला व्यक्ति राजनैतिक क्षेत्र में कभी असफल नही हो सकता।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की बन्दना के साथ शुरू हुआ। भारतीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर ने संदीप उर्फ संजय यादव व उनके पिता भिख्यू यादव को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह एवं बनारसी साफा बांधकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भारत भूषण यादव,अरुण पांडेय,दिनेश यादव,बाबुलाल यादव,दयाराम मास्टर,सुरेश मौर्य,श्रीप्रकाश पटेल,श्यामबली पटेल,संतोष प्रधान,बसंत लाल यादव,सच्छेलाल यादव,आर डी,सर्वेश यादव,श्याम बली पटेल आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता विजय बहादुर यादव,संचालन श्यामबली पटेल ने किया।