संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- मा०मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं मुख्य सचिव, उ०प्र०, शासन के निर्देशन में दिनांक:- 15.10.2023 को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आहूत वीडियो कान्फ्रेसिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में श्री अशोक मुथा जैन, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में तथा श्री डा० के. एजिलरसन संयुक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में "मिशन शक्ति (फेज-4)" विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा और शिकायतों को सुविधा जनक बनाने के उद्देश्य से श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा आज दिनांक 06.11.2023 को थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र अन्तर्गत पाण्डेयपुर चौराहे पर सुधाकर महिला इंटर कॉलेज की छात्रा से फीता और केक कटवाकर "पिंक बूथ" का उदघाटन / स्थापना की गयी एवं उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश दिया गया। पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार व स्वावलंबन के बारे में जागरूक करते हुए पीड़ित / फरियादी महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा साथ ही शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों व महिला सम्बन्धी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसके लिए पिंक बूथ पर दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। यदि किसी भी महिला को पुलिस सहायता की जरूरत होगी तो तत्काल इस बूथ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। जिन स्थानों पर महिला अपराध (चेन स्नैचिंग, मोबाइल/पर्स छीनने, छेड़खानी आदि) की घटनाएं अधिक होती हैं, उन्हें चिन्हित कर अन्य पिंक बूथ स्थापित किये जाएगें। पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम / नियंत्रण में मदद मिलेगी।कमिश्नरेट वाराणसी अन्तर्गत पिंक बूथ स्थापना/ उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन,सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध,सहायक पुलिस आयुक्त कैंट,थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी की मिशन शक्ति/एन्टी रोमियो व शक्ति दीदी की संयुक्त टीम में शामिल रहे।