UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

साट सर्किट से वाहन में लगी आज बड़ी दुर्घटना टली

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अलीम हाशमी की रिपोर्ट 

 

 चंदौली। सकलडीहा साट सर्किट से वाहन में आग लग गई वहीं उपस्थित लोगों की सूझबूझ के कारण आग की चपेट में आए वाहन से बड़ी घटना घटित होने से बाल बाल ग्रामीण द्वारा बचा लिया गया। जिस समय वाहन में आग लगी वाहन चालक वाहन को छोड़कर दूर खड़ा हो गया तभी ग्रामीणों द्वारा आसपास कि दुकानदारों से सहयोग लेकर आग पर काबू पाया गया वरना बड़ी घटना घटित होना लाजिमी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यू पी 67 टी 5684 नम्बर की गाड़ी कैरट लदे हुए चंदौली से कमालपुर की तरफ जा रही थी। की तभी अचानक वाहन की वायरिंग में साट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई, और देखते ही देखते वाहन आग की शोलो में तब्दील होने लगा। तभी पास की दुकान पर गाड़ियों की मरम्मत करने वाले नियामत अली की निगाह जलती हुई वाहन पर पड़ी। जिस पर नियामत अली द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित होने के साथ पास की दुकान से बाल्टी लेकर पानी के सहयोग से आग पर काबू पाने का कार्य किया गया। नियामत अली को आग पर काबू पाता देख ड्राइवर गाड़ी पर चढ़ गया और गाड़ी पर लदे कैरेट को गाड़ी से उतर कर बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ी घटना घटित होने से बच गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत कोतवाली पुलिस द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित होकर गाड़ियों की आवागमन पर रोक लगा दी गई। वाहन की आग पर काबू होने के पश्चात ग्रामीणों के साथ राहगिरो ने राहत की सांस ली।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News