संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* क्षेत्र के भिखीपुर मिर्जामुराद स्थित काशी इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में गुरुवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकार वार्ता में संस्थान के चेयरमैन विपुल जैन ने बताया कि नैक पियर की तीन सदस्यीय टीम द्वारा संस्थान का दो दिन सघन निरीक्षण किया गया और बीते 28 मार्च 2024 को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) जो भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों का आकलन तथा प्रत्यायन का कार्य करती है, काशी इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को बी++ ग्रेड से अच्छादित किया।वही संस्थान के चेयरमैन ने बताया कि काशी इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी मिर्जामुराद वाराणसी पूर्वाचल का पहला फार्मेसी संस्थान है जिसको कि नैक द्वारा ग्रेडिंग दिया गया है तथा डॉ. ए. पी.जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुल 747 तकनीकी, प्रबंधन एवं फार्मेसी संस्थानों में उन्नीसवां तथा सिर्फ फार्मेसी कॉलेजो में दूसरा कॉलेज है जिसको की यह गौरव प्राप्त हुआ है।
संस्थान के निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्र द्वारा संस्थान की उपलब्धियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा शिक्षा पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यह सम्मान प्राप्त होने के बाद संस्थान की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है जिसको कि पूरा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि काशी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स पूर्वाचल का एक बहुत बड़ा नाम है तथा संस्थान के विकास होने के साथ पूर्वांचल का भी विकास एवं गौरव बढ़ा है।
इस अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ. ए.के. यादव, डीन एकेडमिक डॉ. डी.एम. श्रीवास्तव, कुल सचिव मनोज प्रजापति, विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक केशरी, कालेज के प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण सिंह समेत सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।