UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कार ऑटो में टक्कर चार लोग घायल

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*बड़ागांव।* थानाक्षेत्र के बसनी बड़ागांव मुख्य मार्ग पर कविरामपुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को सायंकाल 6 बजे घटित सड़क दुर्घटना में आटो एवं कार में सवार चार लोग घायल हो गये। वहीं घटना के बाद आटो चालक फंसा रहा जिससे पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आधे घंटे बाद बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त घटना स्थल पर विपरित दिशा की तरफ से आ रही तीव्र गति पिकअप ने वैगनआर कार में टक्कर मार दिया जिससे अनियंत्रित कार बगल से गुजर रही आटो से टकरा गई और आटो चालक दिनेश मिश्रा 42 वर्ष उसमें फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं कार चालक बल्लु 70 सुधा सिंह 30 वर्ष घायल हो गये जिन्हें पास में स्थित एक नीजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक मय वाहन फरार हो गया। सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाल कर आधे घंटे बाद आवागमन शुरू कराया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News