संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं-59/2022 धारा 147,323,504,352,427,307 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू यादव पुत्र सीता राम यादव उर्फ नान्हू यादव निवासी ग्राम गोसाईपुर मोहाव बारा थाना चोलापुर वाराणसी को दिनांक- 06.11.2023 को समय करीब 18.45 बजे मोहाव चौराहा थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द यादव,हे0का0 सुरेश सरोज,हे0का0 जगजीवन राम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।