पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, नकदी और चांदी की पायल बरामद हुई है। जांच में आरोपियों का कनेक्शन जौनपुर के साथ-साथ आजमगढ़ में हुई चोरी की घटनाओं से भी सामने आया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लाइन बाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना लाइन बाजार में दर्ज चोरी के मुकदमों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया सात चोरी की वारदातों का खुलासा पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 29 अगस्त को पचहटिया स्थित एसके मोटर्स और 28 अगस्त को विशेषरपुर स्थित संतोष मशीनरी एवं टाइल्स स्टेशनरी स्टोर/हुंडई एजेंसी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।जांच आगे बढ़ी तो आरोपियों का संबंध गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कब्रूद्दीनपुर और बमैला गांव में घरों में हुई चोरी तथा आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र में बाबू की खजुरी और मालपुर गांव में हुई चोरी से भी जुड़ा मिला। पुलिस ने कुल सात चोरी के मामलों के खुलासे का दावा किया है दो के पास तमंचा, दो के पास चाकू गिरफ्तार आरोपियों में बाबर अली उर्फ सलमान, निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर के पास से .315 बोर का देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, 4,500 रुपये और सफेद धातु की दो जोड़ी पायल बरामद हुई वहीं प्रतिकेश उर्फ लकी विश्वकर्मा, निवासी पचहटिया के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और 5,500 रुपये मिले। हर्ष उर्फ बाबू विश्वकर्मा के पास से चाकू और 5,000 रुपये, जबकि मो. मासूम के कब्जे से चाकू और 3,500 रुपये बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामले शामिल हैं पुलिस टीम की कार्रवाई गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव और रामकेवल यादव समेत हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, अखिलेश यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, विजय यादव, शिवांशु ओझा और रिजर्व कांस्टेबल साजन शामिल रहे।