संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी ।। टास्क इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी करने वाले फ्रॉड गैंग के सरगना सहित सात अंतर्राजिय फ्रॉड को भारी मात्रा में एटीएम कार्ड सिम कार्ड नगदी व अन्य सामग्री के साथ साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया ।मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी वरूणा जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम लोग ब्रांडेड कंपनियों के ओरिजिनल वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाते हैं उसके बाद बल्क पिक्चर का प्रयोग करते हुए एक हाथ हजारों लोगों को पार्ट टाइम जॉब इन्वेस्टमेंट आदि में अच्छा लाभ कमाने का प्रलोभन देते हैं । गिरफ्तार अभियुक्त में जितेंद्र अहिरवार कमलेश किरार यह दोनों गैंग के मुखिया है इसके अलावा राम लखन मीणा संजय मीणा अमोल सिंह सोनू शर्मा निकी जाट रहे । अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा के अलावा निरीक्षक राज किशोर पांडे निरीक्षक राकेश कुमार गौतम निरीक्षक अनीता सिंह उप निरीक्षक सतीश सिंह उप निरीक्षक नीलम सिंह हेड कांस्टेबल श्यामलाल गुप्ता आलोक कुमार सिंह प्रभात द्विवेदी राजेंद्र पांडे गोपाल चौहान रविकांत जायसवाल गौतम कुमार कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव देवेंद्र यादव प्रतिभा सिंह दिलीप कुमार आदि लोग रहे।