UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दीपावली पर स्वदेशी झालरों से जगमग होगा ,नगर पंचायत कचगांव फिरोज खान

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर।  नगर पंचायत कचगांव  में दीपावली के अवसर दुल्हन की तरह सजाया गया है. इसको लेकर बाजार के हर खम्भे पर तिरंगे रंग से झालरों को सजाया गया है।  नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान ने नगर वासियो को दीपावली पर्व को देखते हुऐ  कहा कि इस बार दीपावली पर स्वदेशी चीजों की खरीदारी करें। और उन्होंने लोगों से अपील किया कि ऑनलाइन शॉपिंग न करें इसका  विरोध करते हुए कहा कि अपने लोकल दुकानदारों से ही इसकी खरीदारी करें। इसलिए कि ऑनलाइन शॉपिंग में कभी कभी धोखा हो जाता है , और लोकल दुकानदार आपके दुःख सुख में साथ देते है।  उनसे ही खरीददारी करके देश 
को मजबूत करें।  उन्होंने कहा कि जौनपुर में कई स्वम सहायता समूह है जो दीपावली के अवसर पर झालर ,दीपक , आदि पूजा की सामग्री बना रही है।  उनसे खरीदारी करते हुए उनको भी त्यौहार पर तोफा दें.नगर पंचायत कंचगांव में कार्यालय से लेकर बाजारों को स्वदेशी झालरों व स्वदेशी दीपक से सजाया जायेगा।  इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।दीपावली के दिन एक हजार दीपक के साथ पुरे कार्यालय को सजाया जायेगा। जिसकी अलौलिक दृश्य देखने के लायक 
रहेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News