संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर रेलयात्रियों के सुख सुविधा,कुशल सुखद यात्रा एवं अपराध नियंत्रण के मद्देनजर जीआरपी टीम द्वारा लगातर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक युवक को बिना उचित कागजात के 36 लाख नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके पूर्व में भी पुलिस टीम द्वारा लगातर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन से बड़ी मात्रा नगदी की बरामदगी की जा चुकी है।