संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।* रामेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी आचार्य प0 अनूप तिवारी ने प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आरोग्य भारती काशी प्रान्त के संयुक्त प्रयास से गरीबों ,असहायों, निराश्रित जनों में 250 कम्बल व प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किया गया।
पुजारी आचार्य अनूप तिवारी व संयोजक कपिल नारायण पांडेय ने कहा कि भीषण ठंड व गलन में जनजीवन अस्त व्यस्त है।असहाय ,निराश्रित गरीब ठंड से बचाव के लिए ठिठुरन का दंश झेल रहे ऐसे में उनकी मदद कम्बल व खुशी का प्रसाद देकर परोपकार का कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर खुशी महसूस कर रहे हैं। न जाने किस वेष में भगवान के वास की सेवा का अवसर पाकर धन्य हुए। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाकर जनसेवा सहित जीव रक्षा का भी धर्म निभाया गया।
इस पुनीत कार्य मे डॉ0 इंद्रनील बसु,डॉ0 मनीष त्रिपाठी ,प0 धीरज मिश्र, गुड्डू दीक्षित, आकाश मिश्र, प0 आर्यन पांडेय, कुलकुल दीक्षित ,प0 मोहित चौबे व मिंटू जी का सराहनीय सहयोग